रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फैसला , राइस मिलरों पर कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 से बढ़कर 120 रुपए

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बुधवार शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में राज्य में धान की कस्टम मिलिंग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत सुव्यवस्थित कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर अब 120 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने का ऐलान किया।

श्री बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में बैठक के दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राइस मिलरों से कहा कि समितियों से धान का उठाव और मिलिंग कार्य में गति लाते हुए चावल जमा करने के कार्य को समयावधि में पूरा कर लिया जाए और बारदानों की आपूर्ति का राइस मिलर्स भी विशेष ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने के ऐलान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने इसका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, मार्कफेड की प्रबंध संचालक किरण कौशल सहित राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा, मौजूद रहे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!