रायपुरछत्तीसगढ

कृषि मंत्री चौबे ने फिर लगाया केन्द्र पर आरोप कहा : जूट कमिश्नर अगर केंद्र के अधिकारी नहीं, तो किनके प्रतिनिधि हैं

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश भर में सरकार ने धान खरीदी के लिए 2 हजार 399 केंद्र बनाए हैं। यहां 23 लाख से अधिक किसानों को अपना धान बेचना है। इस बीच बारदानों का संकट बना हुआ है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर साजिश का आरोप लगाया है।

राजीव भवन पहुंचे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को प्रभावित करने की साजिश कर रही है। इसकी वजह से हमने पुराने बारदानों में भी धान खरीदने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ को 5 लाख गठान बारदाना की जरूरत है। केंद्र सरकार से अभी एक लाख गठान बारदाना भी नहीं मिल पाया है।

कृषि मंत्री ने कहा- इसके बावजूद हमने खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। टोकन बांट दिए गए हैं। हम सभी केंद्रों में नए और पुराने बारदानों में खरीदी करेंगे। राइस मिलों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से पुराने बारदाने लिए गए हैं। किसान भी अगर पुराने बारदाने में धान लाता है तो उसे भी लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!