पंजाबक्राइम

महिला ने ढाई साल की मासूम को जमीन में जिंदा दफना दिया

लुधियाना न्यूज़ धमाका /// पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने कथित रूप से पुलिस कॉन्स्टेबल की ढाई साल की बेटी को किडनैप किया और फिर उसे जमीन में जिंदा ही दफना दिया. ये घटना लुधियाना के सलीम टबरी इलाके में हुई. वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.

आरोपी महिला का नाम नीलम है और उसकी उम्र 35 साल है. वो शिमलापुरी इलाके की रहने वाली है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला की मृतक बच्ची के पिता से दुश्मनी थी और इसका बदला आरोपी महिला ने मासूम को मारकर ले लिया.जैसे ही खबर मिली कि किसी ने बच्ची को जिंदा ही जमीन में दफना दिया है तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को आननफानन में हॉस्पिटल ले गई लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका. हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस खौफनाक वारदात में आरोपी महिला के परिवार वालों का भी हाथ था या उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया.लुधियाना के जेसीपी ने कहा कि मासूम के घर के पास लगे सीसीसीटी फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. उसके खिलाफ हत्या और किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है. अन्य लोगों की भूमिका की जांच भी हो रही है. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!