Uncategorized

गम्हरी के किसानों को प्रेरित करने अधिकारियों ने ली बैठक एरोमेटिक कोण्डानार के एफआरए क्लस्टर गम्हरी में होगी पचैली एवं मुनगे की खेती

जिले में सुगंधित फसलों को प्रोत्साहित करते हुए कृषकों की आय बढ़ाने के लिये एरोमेटिक कोण्डानार अभियान के तहत् एफआरए क्लस्टरों में सुगंधित फसलों की कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके लिए एफआरए क्लस्टर गम्हरी में खरीफ वर्ष 2021 के अंतर्गत पचैली की कृषि के लिये किसानों को प्रशिक्षण एवं बीज वितरण का कार्य किया जा रहा है।
स्व-सहायता समूह की महिलाओं की बैठक बुलाई- जिसके तहत् 20 एकड़ क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में कृषि कार्य के लिये बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। इसके लिये गम्हरी में कृषकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में उप संचालक कृषि डीके रामटेके एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी उग्रेश देवांगन द्वारा किसानों को एरोमेटिक फसलों के उत्पादन से लाभ एवं कृषि विधियों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके लिये अधिकारियों द्वारा शनिवार तक भूमि तैयार कर पचैली के रोपण का कार्य प्रारंभ करने के लिये कहा गया। इसके लिये कृषि विकास अधिकारी केके मरकाम एवं जीआर देवांगन को जिम्मेदारी दी गयी है। इस बैठक में रबी फसल वर्ष 2021 में 25 हेक्टेयर भूमि पर मुनगे के रोपण पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी, पीएमयू डीएमएफटी की ओर से शिवा चिट्टा, राजशेखर रेड्डी सहित क्षेत्र के कृषक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
जिले को सुगंधित फसलों का हब बनाने एवं किसानों को वैकल्पिक अधिक लाभ वाले कृषि फसलों से जोड़ने के उद्देश्य से एरोमेटिक कोण्डानार अभियान का शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 20 जून 2021 को किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में एफआरए क्लस्टरों, वन भूमियों तथा निजी कृषकों की भूमियों पर लेमन ग्रास, पाॅमारोसा, वेटीवर, पचैली, अम्बाड़ी, तुलसी एवं मुनगा जैसी फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 162 कृषकों को एरोमेटिक फसलों के उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!