कांकेर न्यूज़ धमाका /// बीती रात कापसी के मनमत मंडल(उर्फ मुन्ना)नामक व्यक्ति का पुत्र अभिजीत मंडल ने मोटरसाइकिल सवार को अपने बोलेरो वाहन से जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।घटनास्थल से सबूत मिटाने के मंसूबे से आरोपी के पिता मनमत मंडल(उर्फ मुन्ना)ने लाश हटाकर बुलेरो वाहन को ड्रोजर से खींच कर मौके से हटाया। पखांजुर थाने में लोगों ने मामला दर्ज कराया है।
