रायपुरछत्तीसगढ

सत्ता के दबाव में निर्वाचन आयोग , राजनैतिक दलों की बैठक में लगे गंभीर आरोप, बीजेपी को भी शिकायत

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक में छजका की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रशासन सत्ता के दबाव में उनकी उपेक्षा करता है। वहीं भाजपा ने शिवपुर चर्चा में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर शिकायत की है।

इलाज करवाने पहुंचते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई थी, यह बैठक राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जानकारी देने और राजनैतिक दलों से सूझाव लेने आयोजित की थी। इस बैठक में छजका से पाँच प्रतिनिधि, भाजपा से पाँच प्रतिनिधि सपा से एक बसपा से दो जबकि कांग्रेस से एक प्रतिनिधि उपस्थित थे। छजका के द्वारा दुर्ग का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया कि प्रशासन सत्ता के दबाव में उपेक्षा करता है और चुनाव निष्पक्ष हों यह सुनिश्चित हो।

जबकि भाजपा ने चर्चा शिवपुर चुनाव में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह को चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर व्यवस्था और नियमों का हवाला देते हुए आयोग से तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह किया। बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा कि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष को लेकर मौखिक शिकायत की गई है पर लिखित में नहीं है, लिखित शिकायत आएगी तो परीक्षण कराएँगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!