रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अम्बेडकर अस्पताल का OPD बंद-400 रेजिडेंट डॉक्टर्स गए हड़ताल पर

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में ये हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। यहां मेडिकल कॉलेज के 400 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी है। शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज कैंपस में जमा होकर डॉक्टर्स ने जमकर नारेबाजी की। 4 से 5 दिनों के भीतर कोई ठोस फैसला न होने पर इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने की तैयारी है।

खबर है कि सोमवार से रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑपरेशन थिएटर्स में भी काम बंद कर देंगे। डाक्टरों के हाथों में सेव द सेवियर्स की तख्तियां थी। ये विरोध प्रदर्शन NEET-PG की रुकी हुई काउंसलिंग के विरोध में हैं।

डॉक्टर्स का कहना है कि पहले ही डॉक्टर्स की कमी है, काउंसलिंग के रुकने से नए डॉक्टर्स का भविष्य भी अधर में है। शनिवार को रायपुर के आसपास से आने वाले बहुत से लोगों को परेशानी हुई। अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टर्स की कमी बताई। अस्पताल में हर दिन करीब 1 हजार से ज्यादा मरीज OPD में इलाज करवाने पहुंचते हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!