खेलमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप मे मध्यप्रदेश की इस खिलाड़ी ने किया कमाल, क्वालीफायर राउंड में 627 अंक के साथ आई पहला स्थान पर

खेल न्यूज़ धमाका /// मध्यप्रदेश में चल रही खेल 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की निशानेबाज मानसी सिंह की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफायर राउंड में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 627 अंक बटोरे। वह नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के क्वालीफायर राउंड में पहले नंबर पर रहीं। इस दौरान मैच में पंजाब की जैसमीन कौर और मानसी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। वहीं जैसमीन 0.10 अंक से पिछड़ गई और वह पहले स्थान से चूक गईं। उन्होंने 626.90 का स्कोर किया।

खेल। मध्यप्रदेश में चल रही 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की निशानेबाज मानसी सिंह की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफायर राउंड में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 627 अंक बटोरे। वह नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के क्वालीफायर राउंड में पहले नंबर पर रहीं। इस दौरान मैच में पंजाब की जैसमीन कौर और मानसी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। वहीं जैसमीन 0.10 अंक से पिछड़ गई और वह पहले स्थान से चूक गईं। उन्होंने 626.90 का स्कोर किया।

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 3503 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा मध्यप्रदेश के भोपाल में चल रही राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 70 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। इन पदकों के लिए 3503 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है। इन खिलाड़ियों में शामिल 2202 पुरुष और 1301 महिला खिलाड़ी हैं। 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफायर राउंड में मानसी ने सबसे ज्यादा 627 अंक बटोरे और पहले स्थान पर रहीं। उनके अलावा जैसमीन कौर ने 626.90 अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर रहीं जबकि, हिमाचल प्रदेश की नीना चंदेल 625.70 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार में शामिल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने मानसी सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कू पर लिखते हुए कहा लिखा, “64वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 10 मीटर राइफल महिला इवेंट में 627 अंकों के साथ मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की मानसी सुधीर सिंह कठैत ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए बेटी मानसी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं”।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!