
दुर्ग न्यूज़ धमाका /// शहर में काफी समय से जिले भर से झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा गलत इलाज कर लोगों को और बीमार करने की शिकायत मिल रही थी। इस पर कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कराई और छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसी सिलसिले में इनपुट मिलने पर टीम ने धमधा अहिवारा मुख्य मार्ग में संचालित झोलाछाप अमित कुमार के क्लीनिक में छापा मारा।

अधिकारियों ने जब झोलाछाप डॉक्टर से क्लीनिक चलाने का सर्टिफिकेट मांगा तो वह सर्टिफिकेट पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की। विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक मेडिकल डिवाइस, फिजीशियन सैंपल और भारी मात्रा में सिरिंज व इंजेक्शन जब्त किया है।




