Uncategorized

जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव की बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल का नहीं रखा गया ख्याल, कार्यक्रम संचालक स्नेहिल सिंह ने पूरे कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की उड़ाई धज्जियां

विकासनगर कोंडागांव में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव में दिनांक 31 जुलाई अपरान्ह 1 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक का संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छवि पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके उपरांत अनुपम शुक्ल ,प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संयुक्त कलेक्टर व सभी सदस्यों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया तथा अपने स्वागत अभिभाषण के क्रम में प्राचार्य द्वारा आहूत बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
प्रबन्ध समिति की बैठक में विद्यालय से सम्बंधित सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें 11 अगस्त को नवोदय विद्यालय की 6वीं प्रवेश परीक्षा के कोविड 19 प्रोटोकॉल को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू व सम्यक संचालन , नवोदय विद्यालय के स्थायी परिसर के लिए आवंटित की गयी 10 हेक्टेयर भूमि में से शेष 5 हेक्टेयर भूमि के शीघ्रातिशीघ्र हस्तांतरण , वर्तमान अस्थायी परिसर में छात्रावासों,कक्षाओं,प्रयोगशाला भवन का समयसीमाबद्ध निर्माण,पेयजल व आर ओ फिल्टर सहित वाटर कूलर की व्यवस्था, वर्तमान परिसर में स्थित नीलगिरी के वृक्षों की कटाई,वर्ष में दो बार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण ,परिसर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, असेंबली कार्यक्रम हेतु ओपन शेड का निर्माण व छात्रावासों में जल रिसाव की समस्या के निस्तारण हेतु मरम्मत कार्य इत्यादि मुद्दों पर विचार -विमर्श हुआ।
नहीं रखा कोरोना प्रोटोकॉल का ख्याल – हालांकि जिले में कोरोना की स्थिति अच्छी है बहुत ज्यादा पॉजिटिव केस भी नहीं आ रहै हैं पर जवाहर नवोदय विद्यालय में हुये इस कार्यक्रम बिना मास बिना व सोशल डिस्टेंसिंग के ग्रुप फोटोग्राफी करवाई गुई । जिसकी कोई जरूरत ही नहीं थी। जिसने साफ कर दिया है कि शिक्षित वर्ग ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने में गंभीर नहीं है। कही यही वजह आगे चलकर तीसरी लहर का कारण न बन जाए। जवाहर नवोदय विद्यालय ने इस ओर लापरवाही बरती है जिस पर जिला प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए। ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थितिया ना बने।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त कलेक्टर ने उक्त सभी मुद्दों पर सम्यक व समयसीमा बद्ध कार्रवाई कर उन्हें शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
मौजूद रहे ये- बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र पांडेय,लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता बी.एल.कापसे,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार नायक,पालक प्रतिनिधि के रूप में उग्रेश मरकाम व श्रीमती सरस्वती नाग शामिल रहे। संयुक्त कलेक्टर व अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। राष्ट्रगान के गायन द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!