
रेवाड़ी न्यूज़ धमाका /// इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी की एमएससी की छात्रा पूनम ने रात डेढ़ बजे यूनिवसिर्टी के पास बने पीजी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा के फांसी लगाने की सूचना से यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मीरपुर पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पत्ता नहीं चल पाया है।



