रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में मेयर के भतीजे समेत पांच पर FIR, आईपी क्लब में शराबखोरी और गुंडागर्दी के मामले में दो केस दर्ज

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आईपी क्लब में गत दिनों देर रात हुई गुंडागर्दी और शराब खोरी के मामले में आज मंदिर हसौद थाने में पांच लोगों पर अपराध कायम किया गया है। महापौर के भतीजे शोएब ढेबर, आफताब कुरैशी, दिलीप मिश्रा, मोनू मुलवानी और टीनू भारद्वाज के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 506, 323 के अंतर्गत जुर्म कायम किया गया है। दिलीप मिश्रा के पास रिवाल्वर होने के कारण उसके आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एक अलग केस दर्ज किया गया है। ज्ञातव्य है कि गत दिनों आरोपियों ने आईपी क्लब में शराबखोरी करते हुए मारपीट और गाली-गलौज की थी। घटना के बाद आईपी क्लब का लायसेंस भी रद्द कर दिया गया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की, फिर दो केस आज दर्ज किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!