
रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीरगांव में होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी है। बीरगांव में 20 दिसंबर को चुनाव होगा, 23 दिसंबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित हो जाएंगे।
पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। तकरीबन सभी जिलों में इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में रायपुर में भी बीरगांव नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी की है।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि बीरगांव के 40 वार्डों में चुनाव होने हैं। इन वार्डों के लिए 7 नवंबर से नामांकन भरे जाएंगे। 6 दिसंबर को चुनाव चिन्ह आबंटन किया जाएगा। 20 दिसंबर को मतदान और 23 दिसंबर को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी। बीरगांव में 80 हजार 441 मतदाता वोट देंगे।

