जम्मू कश्मीरदेश

जम्मू कश्मीर : श्रीनगर में पुलिस-सीआरपीएफ ने 3 आतंकी मार गिराए, आम नागरिकों की हत्या में थे फरारी

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// श्रीनगर में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के एक बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस आईजी विजय कुमार ने कहा कि ये तीन आतंकी मेहरान शहर में दो शिक्षकों और अन्य नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इन्होंने ही दी दो टीचरों की स्कूल में हत्या की थी।

सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के रामबाग में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के मेहरान और बासित के तौर पर हो गई है। आज दोपहर में ही सीआरपीएफ ने जानकारी देते हुए कहा था कि इस साल कश्मीर घाटी में अब तक 148 आतंकी मारे जा चुके हैं। इन तीन को मिलाकर 151 आतंकी ढेर हो चुके हैं।

शनिवार को कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस ने कहा कि उसकी पहचान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर के रूप में हुई थी। आतंकवादी की पहचान देवसर के मालवां निवासी मुदासिर अहमद वागे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये आतंकी ए+ श्रेणी का था। जो वर्तमान में आतंकवादी संगठन एचएम का जिला कमांडर है। वह 2018 से सक्रिय था। पुलिस ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत कुलगाम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!