जांजगीरक्राइमछत्तीसगढ

युवक द्वारा छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया था अपलोड , अब हुआ गिरफ्तार

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// स्कूल जाने वाली छात्रा को छेड़छाड़ करने वाले आरोपी ने उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। आरोपी ने उस वीडियो काे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसे गांव के लोगों ने देखा तो पीड़िता की पहचान हुई। इसके बाद पीड़िता को जानकारी हुई। उसने रिपोर्ट हसौद थाना में दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  हसौद थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक राजू चौहान (27 वर्ष) पिता जगन्नाथ चौहान छात्रा से छेड़छाड़ करता रहता था। इसका उसने विरोध किया। इस बीच 5 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच आरोपी युवक ने जब किशोरी सार्वजनिक स्थान पर नहा रही थी तो उसका वीडियो बना लिया और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,354(ग) 506,509 (ख) व 67,67 (ए) आई टी एक्ट एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो अइपने एप्पल 6 आईफोन से बनाया था और उसी से अपलोड भी किया था। श्री अनंत ने बताया कि आरोपी युवक दुबई में काम करने गया था। वहां उसे उसके मालिक ने फोन दिया था। युवक अपने गांव आया तो फोन भी ले आया था। पुलिस ने उसके आईफोन को भी जब्त कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!