मुंबई

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर हैं पंजाब में परमबीर सिंह, बोले- आ रहा हूं मैं

मुंबई न्यूज़ धमाका /// पूर्व पुलिस कमीश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि वह अभी पंजाब में हैं और जल्द ही वसूली कांड मामले में जांच में सहयोग के लिए मुंबई पहुंचेंगे। बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और ठाणे में 5 मामले दर्ज हैं।

वहीं परमबीर सिंह ने वर्तमान डीजीपी संजय पांडे पर केस वापस लेने का आरोप लगाया है। परमबीर सिंह ने कहा कि वह अभी पंजाब के चंडीगढ़ में हैं। जल्द ही जांच में शामिल होंगे। इसी बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह को एक बड़ी राहत देते हुए उनकी रिफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

महाराष्ट्र में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने परमबीर सिंह को जांच में शामिल होने का आदेश देते हुए गिरफ्तारी पर सुरक्षा प्रदान की थी। जानकारी के लिए बता दें कि वसूली मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।

जिसमें परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल करते हुए आरोप लगाया है कि वर्तमान डीजीपी संजय पांडे ने उनसे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए एक डील ऑफर की है। हलफनामे में आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृह और एनसीपी नेता अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को वापस लेने के लिए दवाब बनाया था। अपनी याचिका में उन्होंने डीजीपी के साथ हुई बातचीत को संलग्न किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!