देश

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी आज शाम 5 बजे कुछ बातो पर होगी चर्चा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से तृणमूल कांग्रेस टीएमसी) ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताकि, सीएम ममता बनर्जी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह भी कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी आज राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से मिलने का कार्यक्रम है।

बीते सोमवार को कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं आज दिल्ली जा रही हूं। क्योंकि बीएसएफ मुद्दे और बंगाल के अन्य विकास मुद्दों के संबंध में मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परसों मुलाकात है

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी 25 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहेंगी। साथ ही आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी का राजधानी दिल्ली का दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। क्योंकि संसद के शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!