कोरबाछत्तीसगढ

महिला हुई चेन स्नेचिंग का शिकार

कोरबा न्यूज़ धमाका /// शहर में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग हो गई। रात को दुकान के बाहर आया युवक महिला के गले से एक लाख की चेन झपट कर भाग निकला। महिला चिल्लाती ही रह गई। इस घटना में महिला के गले में चोट भी आई है। मामला सीएसईबी चौकी के बंगाली चाल है।

शहर के बंगाली चाल में रहने वाली अनीता बाला भोला चिकन सेंटर के नाम से चिकन सेंटर चलाती हैं। सोमवार रात को करीब 11 बजे वह दुकान के बाहर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान उनके पति घर पर थे। उसी वक्त एक युवक वहां पहुंचा था और उसने चिकन करी की डिमांड की थी। इस पर अनीता ने उससे कहा कि चिकन करी नहीं मिलेगा। इसके बाद युवक लौट गया था।

अनीता ने बताया कि युवक कुछ मिनट बाद फिर आ गया और कहने लगा आंटी ये क्या है, इस पर उन्होंने जैसे ही अपना सिर ऊपर किया वह उनके गले में पहने हुए 2 तोले की सोने की चेन पर झपट्‌टा मारकर भाग निकला। जिससे अनीता वहीं गिर गई। अनीता ने बताया कि इसके बाद वह चिल्लाती रह गई। मगर वह मौके से भाग निकला। अनीता ने बताया कि वह पैदल चलकर ही दुकान आया था। फिर बाद में पता चला कि दुकान से कुछ दूर पर उसका एक और साथी भी खड़ा था। वो दोनों काफी देर से महिला की दुकान के पास पहुंचे थे। फिलहाल महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!