भिलाईछत्तीसगढ

महिला को पंजाब से किया अश्लील मैसेज , पुलिस ने काल ट्रेस कर अमृतसर से किया गिरफ्तार

भिलाई न्यूज़ धमाका /// एक महिला मोबाइल को अश्लील मैसेज कर ब्लैकमेल करने की खबर समाने आई है। भिलाई नगर पुलिस ने अश्लील मैसेज करने वाले ब्लैकमेलर को ढूंढ निकाला है। जैसे ही पुलिस को पता चला कि आरोपी पंजाब के अमृतसर का है तो तुरंत पुलिस की एक टीम को वहां जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अमृतसर पहुंचकर वहां के पुलिस की मदद ली और आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई है। पुलिस ने आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ धारा क्रमांक 509 (ख) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

भिलाई नगर टीआई ने बताया कि सेक्टर-6 की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने कुछ दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला केस दर्ज आरोप कराया था कि एक अंजान नंबर से उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जब आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया तो उसका लोकेशन पंजाब राज्य के अमृतसर जिला अंतर्गत अराया ग्राम मिला। साथ ही मोबाइल नंबर 45 वर्षीय जगजीत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड मिला। पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना कर दिया पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद उसे पंजाब से गिरफ्तार कर भिलाई ले आया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!