रायपुरछत्तीसगढ

भाजपा कार्यकर्ता के साथ आगजनी का मामला, शादीशुदा महिला से अवैध संबंध थी वजह

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  राजधानी में विधानसभा थाना क्षेत्र में 17 नवंबर की रात को भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक राय के साथ आगजनी की घटना सामने आई थी. इसमें अभिषेक राय के बताए अनुसार, आरोपी प्रणाम वर्मा उर्फ तूफान ने पैसों के लेन-देन के विवाद पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी. घटना में 30 प्रतिशत झुलसे युवक को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल दाखिल किया गया था, वहीं दूसरी ओर घटनाक्रम पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए साइबर सेल की मदद से घटना में आरोपी बताए गए प्रणाम वर्मा को 24 घंटे के भीतर बस्तर से गिरफ्तार किया था

लेकिन पुलिस जांच के दौरान हकीकत का खुलासा हुआ है, जिसमें घटना के लिए अभिषेक राय का एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध वजह बनकर सामने आया है. दरअसल, महिला को उसने रात के वक्त विधानसभा रोड में मिलने के लिए बुलाया था, जहां पर दोनों के बीच मुलाकात के दौरान विवाद होने पर अभिषेक ने खुद अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर अपने को आग लगा ली थी. महिला ने आनन-फानन में आग को बुझाया था. इसके बाद मामले का खुलासा होने पर बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर आग लगाने की कहानी गढ़ी थी.

घटना की गुत्थी सुलझने के बाद पुलिस भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 182/ 211 के तहत मामला दर्ज कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी कर रही है. वहीं इस घटना में तूफान वर्मा को गिरफ़्तारी से उन्मोचित करने पुलिस ने कल कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!