
कृषि कानून वापसी: प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी घोषणा कर चुके हैं कि केंद्र सरकार तीन विवादित कृषि कानूनों को वापल ले रही है। इस महीने के आखिरी में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इसकी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बावजूद किसानों का आंदोलन जारी है। हालांकि किसान संगठन आगे की रणनीति पर अभी मंथन कर रहे हैं। इस बीच, भाजपा के दिग्गज नेता रहे और वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ ही भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऐसी बातें कही हैं, जिनसे किसानों का सरकार के प्रति असंतोष बढ़ सकता है। बकौल कलराज मिश्र, ‘अभी समय अनुकूल नहीं था। किसान आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने कानून वापस लेकर बहुत अच्छा किया। जब हालात सुधरेंगे तो यह कानून फिर लाया जा सकता है।’ कलराज मिश्र ने यूपी के भदोही में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया।
कृषि कानून वापसी: पढ़िए राजस्थान के राज्यपाल का पूरा बयान
‘केंद्र सरकार का निर्णय सराहनीय है। कृषि कानून किसानों के हित में था। सरकार ने किसानों को समझाने की लगातार कोशिश की। फिर भी किसान आंदोलित थे और अड़े थे कि कानून वापस लिया जाए। अंत में सरकार को यह लगा कि कानून वापस ले लिया जाए। फिर आगे इस संबंध में कानून बनाने की जरुरत पड़ी तो दोबारा बनाया जाएगा। फिलहाल इसे वापस लिया जा रहा है।’
LIVE कृषि कानून वापसी: प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी घोषणा कर चुके हैं कि केंद्र सरकार तीन विवादित कृषि कानूनों को वापल ले रही है। इस महीने के आखिरी में शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इसकी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बावजूद किसानों का आंदोलन जारी है। हालांकि किसान संगठन आगे की रणनीति पर अभी मंथन कर रहे हैं। इस बीच, भाजपा के दिग्गज नेता रहे और वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ ही भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऐसी बातें कही हैं, जिनसे किसानों का सरकार के प्रति असंतोष बढ़ सकता है। बकौल कलराज मिश्र, ‘अभी समय अनुकूल नहीं था। किसान आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में केंद्र सरकार ने कानून वापस लेकर बहुत अच्छा किया। जब हालात सुधरेंगे तो यह कानून फिर लाया जा सकता है।’ कलराज मिश्र ने यूपी के भदोही में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया।
कृषि कानून वापसी: पढ़िए राजस्थान के राज्यपाल का पूरा बयान
‘केंद्र सरकार का निर्णय सराहनीय है। कृषि कानून किसानों के हित में था। सरकार ने किसानों को समझाने की लगातार कोशिश की। फिर भी किसान आंदोलित थे और अड़े थे कि कानून वापस लिया जाए। अंत में सरकार को यह लगा कि कानून वापस ले लिया जाए। फिर आगे इस संबंध में कानून बनाने की जरुरत पड़ी तो दोबारा बनाया जाएगा। फिलहाल इसे वापस लिया जा रहा है।’
LIVE कृषि कानून वापसी: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी कही थी ऐसी ही बात
इससे पहले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा था, बिल बनते हैं, बिगड़ते और फिर वापस आ जाते हैं। कृषि कानून वापस लेकर पीएम ने मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के गलत मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पीएम ने राष्ट्र और बिल दोनों में से राष्ट्र को चुना है। कानून वापस लेने के फैसले का यूपी चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। यूपी में भाजपा तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी।



