मनोरंजन

पाकिस्तान एक्ट्रेस सनम सईद, आमिर खान के साथ करना चाहती हैं काम ‘कातिल हसीनाओं के नाम’ में नजर आएंगी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने हिट टेलीविजन शो ‘जिंदगी गुलजार है’ से वैश्विक पहचान बना ली है। अभिनेत्री अपनी दमदार एक्टिंग के चलते भारतीय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। सनम का कहना है कि वह भारतीय फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उनकी पहली पसंद बॉलीवुड एक्टर आमिर खान है।

अपने अपकमिंग शो ‘कातिल हसीनाओं के नाम’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनम सईद ने कहा कि मैं भारतीय फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन टीवी में नहीं। ऐसी कई प्रकार की मूवीज और एक्टर्स हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं। लेकिन शुरुआत में मैं आमिर खान के साथ काम करमा चाहूंगी।

भारत में ओटीटी पर पाकिस्तानी सामग्री की लोकप्रियता पर सनम सईद ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत कैसा है। हमने उनकी मूवीज देखी हैं, लेकिन वे नहीं जानते थे कि हम कैसे दिखते हैं। हमारा जीवन कैसा है। हम एक जैसे दिखते हैं, वहीं खाना खाते हैं। हम व्यावहारिक रूप से भाई-बहन हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने हमें वह आजादी दी है, जहां पाबंदियां और राजनीति पूरी तरह से अलग रखी है। अब हम शो के जरिए भारतीय ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं।सनम सईद ने जिक्र किया कि कातिल हसीनाओं के नाम में उनका रोल वास्तविक जीवन में जिस तरह की व्यक्ति है, उसे अलग है। मुझे आसानी से गुस्सा नहीं आता है, लेकिन जब मैं कोई किरदार निभाती हूं, तब उन भावनाओं को लाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि में वास्तविक जीवन में बहुत ही साधारण लड़की हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!