
रायपुर न्यूज़ धमाका ///आज शाम राजधानी रायपुर में देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सम्मानित किया.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा व्यापारियों को अब कोरोना काल के बाद बड़ी लाभ हुआ है. पहले दिवाली कर्ज लेकर या किसी समान को गिरवी रख कर दिवाली मनाना पड़ता था. जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से उधारी खत्म हो गया है. अब किसान बाइक और कार से लेकर हर समान खरीदी कर रहे हैं. धान को 2500 में लिया गया है.जब मुख्यमंत्री बना था तब व्यापारी वर्ग बहुत नाराज था. अब हम किसानों के जेब में पैसा डाल रहे हैं, उससे सीधा व्यपारियों को ही लाभ हो रहा है. गांव के आदमी अब ब्रांडेड समान खरीदने लगे हैं. किसान लपेटा पाइप ही लेकर जाते थे. हमारे जो योजना है, वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. बीजापुर से ट्रैक्टर और बाइक का आंकड़ा निकलवा कर देखा गया. जहां अब की बात किया जाए तो सबसे ज्यादा ट्रैक्टर की बिक्री होने लगी है.
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी के कहा कि उधोग की नीति बनाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अहम योगदान है. लोग उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन जमीन नहीं होने के कारण लगता नहीं है .गृह उद्योग को बढ़ावा देने के लिए गोठान के रूप में हर गांव में एक एकड़ जमीन रिजर्व रखा गया है. ट्रेडर लोगों के लिए कोरोना काल के समय सात राज्यों से सामग्री ले गया है. चेंबर छोटे होने की बात कही गई तो तत्काल जमीन की व्यवस्था की गई है.

