
रायपुर न्यूज़ धमाका /// न्यायिक जांच आयोग की झीरम घाटी कांड मामले रिपोर्ट सीधे राज्यपाल को सौंपे जाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आयोग के अध्यक्ष रहे प्रशांत कुमार मिश्रा पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि क्या कारण है कि जांच रिपोर्ट सरकार को ना सौंपकर आयोग ने राज्यपाल को सौंप दिया. उन्होंने आगे कहा, आयोग के अध्यक्ष रमन सरकार में एडवोकेट जनरल रह चुके हैं. कहीं इसके पीछे कोई और बात तो नहीं है. आज वह आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस बन गए हैं.
सरकार को बाॅयपास कर रिपोर्ट राज्यपाल को क्यों दी गई है,सिंहदेव ने कहा कि जांच में कॉन्सपिरेसी जैसे पहलू को शामिल नहीं किया गया था. तत्कालीन गृह मंत्री अजय चंद्राकर ने विधानसभा में सीबीआई जांच का आश्वासन दिया था. सीबीआई जांच की मांग उन बिंदुओं को लेकर थी, जिसे एनआईए जांच में शामिल नहीं किया गया था. अब न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट का राजनीतिकरण ना होने पाए. इसलिए सरकार ने दो सदस्यीय आय़ोग बनाया है

