
कवर्धा न्यूज़ धमाका /// जेल में बंद प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं से भाईदूज पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय मुलाकात करने पहुंची. साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार ने दुर्भावना से कार्रवाई करते हुए आने वाले समय इसका मुहतोड़ जवाब देने की बात कही
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाच मीडिया से चर्चा में कहा कि भाईदूज का पर्व सभी बहनों के लिए बेहद खास होता है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जेल में बंद है, उनसे मुलाकात करने जेल पहुंची हूं. इस प्रण के साथ पहुंची हूं कि आने वाले समय में सभी भाजपा कार्यकर्ता जेल से बाहर होंगे.
उन्होंने प्रदेश भाजपा महांमत्री विजय शर्मा को बेल नहीं मिलने को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अब दो साल की है. जिस प्रकार की कार्रवाई हो रही है, भाजपा चुप नही बैठेगी और अपने भाइयों को बाहर भी लेकर जाऊंगी और आने वाले समय में कवर्धा में एक नया इतिहास लिखने की तैयारी करूंगी.
सांसद पांडेय ने भूपेश सरकार और स्थानीय विधायक व वन मंत्री मोहम्मद अकबर पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने दुर्भावना से कार्रवाई की है. इसका आने वाले समय में मुहतोड़ जवाब देंगे. भाईदूज के अवसर पर कहना चाहती हूं जिस प्रकार से महिसासुर का वध हुआ था, आने वाले समय में कवर्धा में भी जिन लोगों ने दुष्प्रचार किया. उन सभी को जवाब देना पड़ेगा, उसका परिणाम भी भुगतान पड़ेगा.
