छत्तीसगढकोंडागांव

मडानार में शिक्षकों के साथ मिल कर विद्यार्थियों ने मनायी स्कूल में दीपावली

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार में बच्चे एवं शिक्षकों ने मिलकर दीपावली पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनायी। दीपावली त्योहार पर गांव और विद्यालय में सामाजिक सरोकार से परिचित कराते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मड़ानार विद्यालय में बाल देवो भव को चरितार्थ करते हुए शिक्षक शिवचरण और बच्चों ने मिलकर दीप उत्सव पर विद्यालय में रंगोली, मिट्टी और गोबर के दिए से दीप जलाकर विद्यालय को प्रकाशमय कर ष्दिया। फटाके फुलझड़ीओं के साथ उत्सव मनाते हुए दीपोत्सव की एक दूसरे को बधाई दिए। वही बच्चों को छोटी दीपावली, धनतेरस, नरक चतुर्थी, दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजन, भाई दूज के महत्व और त्यौहार मनाते समय जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल आदेश का पालन करते हुए आग पटाखों से सावधानी के बारे में शिक्षक ने बच्चों को अवगत कराया। और हर्षाेल्लास के साथ आगामी त्योहारों को सद्भावना और भाईचारे के साथ मनाने के लिए पटाखे फुलझड़ी मिठाई वितरित कर दीपावली मनायी गयी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!