रायपुरछत्तीसगढ

राज्य स्तरीय क्रॉस एंट्री दौड़ में 9 खिलाडिय़ों का हुआ चयन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस एंट्री दौड़ में राजनांदगांव के 9 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर चयनित खिलाड़ी असम के गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक कुमारी श्रद्धा साहू 10 किमी में प्रथम, कुमारी निशा साहू ने 4 किमी में प्रथम, साक्षी यादव 4 किमी में प्रथम, भगवती 6 किमी में प्रथम, कुमारी कविता 2 किमी में द्वितीय, लक्ष्मी 10 किमी में द्वितीय, कु. माधवी 6 किमी में द्वितीय, विकास साहू और तुसार साहू ने भी क्रमश: 8 और 2 किमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि उक्त प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जिला एथलैटेक्सि स्पोर्टस एसोसिएशन के संरक्षक अंजुम अल्वी तथा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान ने खिलाडिय़ों को इस सफलता पर बधाई -शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा छग एथलैटक्सि एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस बाम्बरा, सचिव आरके पिल्लई, कार्यकारी सचिव अमरनाथ सी,

जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला, सचिव रणविजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष सतीश ब्यौहरे, खेल शिक्षक देवेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रकाश साठिया व जिला ओलंपिक संघ के अतुल चोपड़ा ने भी बधाई दी है। संघ के कोच एवं छग पुलिस राजनांदगांव के एनआईएस कोच कामता यादव के कुशल मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!