
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई किया है. पुलिस ने पीआर कॉलोनी से विमल जैन (54 वर्ष) के पास से करीब 25 लाख रुपए का हुक्का और हुक्का सामग्री जब्त किया है. आरोपी विमल जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. लिस ने कोटपा एक्ट और प्रतिबंधित धाराओं के तहत कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में पुलिस हुक्का के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

