अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ

अंबिकापुर में 112 वाहन चालक की हत्या

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// मणिपुर चौकी अंतर्गत एक हत्या की वारदात सामने आई है. जहां अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से डायल 112 के वाहन चालक सोनू लाल यावद को मौत के घाट उतार दिया है. मणिपुर चौकी पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि ग्राम सुंदरपुर जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव देखा गया है. सूचना मिलते ही मणिपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को बरामद की है.

जांच में पुलिस ने पाया कि अज्ञात हमलावरों ने युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. इसके बाद मणिपुर चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. वही जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला सीएसपी पुष्कर शर्मा भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

जहा पुलिस ने बताया कि मृतक सोनू लाल यादव पिता कुंज बिहारी यादव डायल 112 का वाहन चालक था और वह गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं आया था पुलिस ने कहा कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात हमलावरों ने डायल 112 के वाहन चालक की हत्या की है. पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!