जांजगीरछत्तीसगढ

कांग्रेस के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन, विधायक की मौजूदगी में पार्टी प्रवेश

जांजगीर चांपा न्यूज़ धमाका /// सक्ती में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, यहां करीब 200 कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन कार्यकर्ताओं के साथ कृष्ण कुमार गबेल ने भी बीजेपी का दामन थामा है। गबेल पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।जैजैपुर क्षेत्र के बसपा नेता सत्यनारायण चंद्रा ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में प्रवेश किया है, इस मौके पर विधायक नारायण चंदेल मौजूद रहे।

कृष्ण कुमार गबेल के अनुसार वे कांग्रेस में उपेक्षित महसूस कर रहे थे।  भाजपा की सांगठनिक क्षमता को देख उन्होंने भाजपा में प्रवेश करने का इरादा किया और अपने लगभग 200 कार्यकर्ताओं के साथ वह बीजेपी में शामिल हो गए। विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त होकर आज क्षेत्र के 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी से जुड़ रहे हैं, यह राज्य में कांग्रेस की असफलता को दर्शाता है।उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत का यह क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है ।  कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा की कांग्रेस सरकार से आम जनता ही नही उनके पार्टी के कार्यकर्ता भी त्रस्त है, जिसका साक्षात उदाहरण है की इतनी बड़ी संख्या में दो पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!