रायपुरछत्तीसगढ

बीरगांव में चुनाव की कमान संभालेंगे कांग्रेस के 102 स्टार प्रचारक, मंत्रियों की भी लगी ड्यूटी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी से लगे बीरगांव नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने 102 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। प्रचारकों में जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चाैबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव डहरिया, सांसद छाया वर्मा सहित 11 विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ प्रवक्ताओं और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। राजीव भवन से कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रवि घोष द्वारा जारी की गई प्रचार सूची में रायपुर और बिलासपुर के महापौर तथा निगम सभापति को भी शामिल किया है।

राजधानी में रहने वाले विभिन्न निगम-मंडल के अध्यक्षों को भी यहां पर वार्डवार प्रचार में अपनी उपस्थिति देने कहा गया है। यहां पर 40 वार्डों में रायपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों को लगाया गया है। साथ ही संगठन की ओर से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष को यहां पर प्रचार में जुटने कहा गया है। शहर के ब्लॉक अध्यक्ष भी यहां पर प्रचार के दौरान अपनी उपस्थिति देंगे। हर वार्ड में जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर कांग्रेस प्रचार के लिए सभी लोगों को यहां पर झाेंक रही है।

प्रभारी मंत्री के निगरानी में प्रचार अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीरगांव निगम में भाजपा का कब्जा रहा है। कांग्रेस अब इसे छीनने के प्रयास में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। प्रचारकों की जंबो सूची जारी होने के बाद सभी लोगों को तत्काल प्रचार के काम लगने का निर्देश दिया गया है।प्रचारको में मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू डॉ शिव डहरिया सहित 11 विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ प्रवक्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!