रायपुरछत्तीसगढ

चाकू से वार करके रकम लूट कर फरार 01अपचारी बालक सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:-  रायपुर में 20 जुलाई को प्रार्थी प्रदीप कुमार यादव पिता स्व. हरि यादव उम्र 29 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रक मे माल भरने जीत कोल्ड स्टोर गोंदवारा गए थे उसके ट्रक के खलासी पिंटू रविदास  करीबन 11.00 बजे राशन लेने गए थे, कि पिंटू रविदास को कुछ बदमाश मोबाइल लूटने की नीयत से घेर लिए जिस पर आरोपियों द्वारा मोबाइल लूट करते खलासी पिंटू रविदास को पकड़कर हाथ मुक्का एवं चाकू से हमला कर उसके जाँघ में गंभीर चोट पहुंचा, कर उसके मोबाईल एवं 500 रू को लूट कर भाग गए। कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 559 / 2022 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देश दिया गया जिस पर थाना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी के बताएं।

हुलिया अनुसार लव साहू, ताराचंद उर्फ तरूण साहू, राकेश ठाकुर, दुर्गेश निषाद, हीरालाल सिन्हा, कन्हैया गर्ग, सचिन शाह एंव एक अपचारी बालक  को तत्काल घेराबंदी कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारिता करना बताएं तथा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल, 01 नग चाकू, 01 नग तलवार जप्त कर लूट किए गए रकम में 200 रू एंव 01 नग मोबाईल कि. 15000रू को  बरामद कर  प्रकरण में धारा 397 ipc 25 27 आर्म्स ऐक्ट जोड़कर कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :-
01. पिता प्रकाश साहू उम्र 21 वर्ष सा. नागेश्वर नगर वीरगांव थाना उरला रायपुर।
02. ताराचंद उर्फ तरूण साहू पिता अनूप साहू उम्र 20 वर्ष सा. न्यू गोदवारा लिंगराज कोल्ड स्टोरेज के पास खमतराई रायपुर।
03. राकेश ठाकुर पिता राम अवतार उम्र 19 वर्ष सा. न्यू गोदंवारा दुर्गा पेट्रोल पंप के पास खमतराई रायपुर।

04. दुर्गेश निषाद पिता पोषण निषाद उम्र 19 वर्ष सा, नागेश्वर नगर बीरगांव थाना उरला ।
05. हीरालाल सिन्हा पिता कुंजराम सिन्हा उम्र 22 वर्ष सा. नागेश्वर नगर पूजा किराना स्टोर्स के पास थाना उरला रायपुर।
06. कन्हैया गर्ग पिता कमलाप्रसाद गर्ग उम्र 21 वर्ष सा. दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।
07. सचिन शाह पिता कैलाश शाह उम्र 20 वर्ष सा. आजाद चौक बीरगांव थाना उरला रायपुर एवं 01 अपचारी बालक

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!