जांजगीरछत्तीसगढ

टॉकीज में युवक ने लगाई फांसी

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 15 अगस्त के दिन एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सक्ती नगर के संतोषी टॉकीज साइकिल स्टैंड में युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक युवक का नाम पप्पू साहू है, जो 20 साल का था। वो सक्ती के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत थी।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वो दोपहर 4 बजे के बाद घर से निकला था, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा। इधर संतोषी टॉकीज के साइकिल स्टैंड में किसी ने उसकी लाश देखी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

प्रधान आरक्षक सक्ती थाना कमल किशोर साहू ने बताया कि परिवार से बातचीत करने पर पता चला है कि युवक अक्सर नशा करके इधर-उधर पड़ा रहता था। उन्होंने कहा कि घर में लड़ाई-झगड़ा या प्रेम प्रसंग जैसा कुछ भी नहीं पाया गया है।

कर्ज से संबंधित कोई जानकारी भी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में ही ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। पप्पू साहू ने 10वीं तक की पढ़ाई की है और वो बेरोजगार था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!