कोरबाछत्तीसगढ

होटल के पास वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज सुबह किसी वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार सुबह अपने घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। उसकी बाइक भी रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी हुई मिली है।

जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव कोरबा-चांपा मार्ग पर रिलैक्सिंन होटल पास पड़ा हुआ है। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। इस पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के पैदल होने के चलते पुलिस ने संभावना जताई की आसपास के इलाके का हो सकता है। इस पर क्षेत्र में मुनादी कराई गई।

इस बीच पुलिस को उरगा फाटक पर एक लावारिस बाइक के खड़ी हुई है। नंबर के आधार पर बाइक मालिक के घर पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह पताड़ी निवासी जवाहर लाल (32) की है। इस पर पुलिस ने लावारिस मिले शव की पहचान के लिए जवाहर के परिजनों को बुलाया, जिसके बाद शिनाख्त हो सकी। संभावना जताई जा रही है कि बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण जवाहर पैदल ही घर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!