भिलाईछत्तीसगढ

चोर पकड़े जाने पर आरोपित ने पीड़ित पर किया चाकू से वार

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में प्रगति नगर चरोदा में रहने वाला एक शातिर अपने मोहल्ले के एक घर में चोरी करने के लिए घुसा। लेकिन, उसकी आहट सुनकर घर के मुखिया की नींद खुल गई। उसने लाइट चालू कर के आरोपित को पकड़ा और देखकर उसे पहचान लिया।

पकड़े जाने के बाद आरोपित ने पीड़ित पर चाकू से वार कर दिया और वहां से फरार हो गया। घटना की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस मे बताया कि प्रगति नगर चरोदा गुरुद्वारा के पीछे रहने वाला गोवर्धन बाघ 13 जून की रात को अपने भाई के साथ खाना खाकर अपने घर में सोया हुआ था।

आधी रात बाद उसे घर में किसी की आहट सुनाई दी। वो उठा और घर के लाइट चालू किया तो एक व्यक्ति घर के अंदर घुसा हुआ मिला। उसने उसे पकड़ा तो मोहल्ले में रहने वाला मोनू उर्फ साहिद था। वो कुछ कर पाता, इसके पहले ही आरोपित मोनू उर्फ साहिद ने अपने पास से चाकू निकालकर शिकायतककर्ता वार कर दिया।

चाकू मारने के बाद आरोपित अपना हाथ छुड़ाया और घर से निकल गया। भागते समय उसने धमकी दी कि यदि इसकी पुलिस से शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा। पीड़ित ने अस्पताल में अपना इलाज कराया। इसके बाद पुरानी भिलाई थाना में पहुंचकर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रगति नगर चरोदा की घटना, पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!