रायपुरछत्तीसगढ

निजी स्कूलों की 25 फीसद आरक्षित सीटों के लिए मारामारी, वेबसाइट रहा सुस्त

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ राज्य सरकार ने मंगलवार से शिक्षा के अधिकार यानी आरटीई के तहत दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरटीई के वेबपोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/RTE/ पर रात 10 बजे तक एक ही दिन के भीतर आठ हजार 215 आवेदन जमा हुए। जबकि रायपुर में अकेले 1200 से अधिक अभिभावकों ने अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया। अधिकारियों ने बताया कि आनलाइन आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अभिभावकों के मुताबिक पोर्टल का सर्वर पहले दिन सुस्त भी रहा, इसके बाद भी इतनी संख्या में आवेदन जमा हुए हैं।

इनके बच्चे होंगे प्रवेश के लिए पात्र

आरटीई में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभिभावक, जिनका नाम बीपीएल सर्वे सूची (ग्रामीण – 2002-03, शहरी-2007-08) में हो। सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वे सूची, 2011 के लिए पंजीयन क्रमांक भरना है, अंत्योदय कार्ड वाले पात्र रहेंगे। इसका 15 मई तक पंजीयन चलेगा। इसी तरह अभिभावकों की ओर से किए गए आवेदनों की जांच के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेज परीक्षण 16 से 31 मई 2022 तक किया जाएगा। संभवत: लाटरी और सीटों का आवंटन तीन से 15 जून तक कर दिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!