जांजगीरछत्तीसगढ

वार्ड ब्वॉय, टीचर, फूड विभाग में क्लर्क बनवाने का दिया था झांसा,2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले 5 व्यक्तियों से अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर हुई ठगी के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शैलेंद्र मांडले और खिलेंद्र जायसवाल ने 9 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी पीड़ितों से की थी।

पामगढ़ थाना प्रभारी सनत रात्रे ने बताया कि रामगोपाल दिनकर (27 वर्ष) जो मेऊ का रहने वाला है, उसने आरोपी शैलेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रामगोपाल ने बताया था कि उसके रिश्तेदार शैलेंद्र मांडले (34 वर्ष) ने मार्च 2022 में स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वॉय की नौकरी लगाने के नाम पर उससे 3 लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद उसने गांव के ही 4 और दोस्तों को इस बात की जानकारी दी। उन दोस्तों ने भी शैलेंद्र से नौकरी लगवाने का आग्रह किया।

इसके बाद शैलेंद्र अपने साथी खिलेंद्र जायसवाल (34 वर्ष) के साथ आया और अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर नरेश टंडन, रामगोपाल गौड़, तेरसराम कुर्रे, रामगोपाल दिनकर और धरमलाल अनंत से कुल साढ़े 9 लाख रुपए ले लिए।

इनमें से प्रार्थी मेऊ निवासी रामगोपाल दिनकर (27 वर्ष) से 3 लाख रुपए, मेऊ निवासी नरेश टंडन (37 वर्ष) से डेढ़ लाख रुपए, बुंदेला निवासी रामगोपाल गौड़ से डेढ़ लाख रुपए, तेरसराम कुर्रे से डेढ़ लाख रुपए और मेऊ निवासी धरमलाल अनंत से 2 लाख रुपए ठगे गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!