छत्तीसगढरायपुर

आम जनहित में निरन्तर विकास कार्य एवं मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने पहले से ही आगे रहूँगा :- विकास उपाध्याय

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र एक नये विकास की ओर अग्रसर क्षेत्रीय विधायक ने अपने क्षेत्रवासियों के हित में करोड़ों रूपये की लागत से किये विभिन्न विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का भूमि पूजन छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र में प्रारंभ से ही क्षेत्रवासियों के हित में कार्य करने निरन्तर डटे हुए हैं विकास उपाध्याय ने बताया कि वे आम जनहित के लिए जो भी विकास कार्य हो या फिर मूलभूत आवश्यकताएँ हों जिसकी पूर्ति करने वे पहले से ही आगे रहेंगे इसी क्रम में विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र के जोन क्र.08,जोन क्र.01 एवं जोन क्र.05 अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में आज करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का भूमि पूजन किया जिसमें नगर निगम जोन के अधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्रवासियों सहित पूरे प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई दी है और कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं,अब इस क्षेत्र को नये सिरे से विकसित करने की मुहिम चलेगी इसी क्रम में करोड़ों की लागत से विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं के कार्यों का क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुँचकर विकास उपाध्याय ने भूमि पूजन किया। जिसमें …

  1. संत रविदास वार्ड क्र.70 अंतर्गत सरोना व संजय नगर क्षेत्र में रोड व नाली निर्माण।
  2. संत रविदास वार्ड क्र.70 अंतर्गत टाटीबंध क्षेत्र में नाली निर्माण।
  3. शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.21 अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व सोनी विहार में नाली निर्माण।
  4. शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.21 अंतर्गत साहू पारा टाटीबंध क्षेत्र में रोड निर्माण।
  5. वीर सावरकर नगर वार्ड क्र.01 अंतर्गत विभिन्न स्थानों मं 100 एम.एम. डी.आई. पाईप लाईन विस्तार।
  6. वीर सावरकर नगर वार्ड क्र.01 अंतर्गत रामकुमार यादव के घर से लेकर निषाद समाज भवन तक सी.सी. रोड व नाली निर्माण।
  7. रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत भवानी नगर एवं आसपास क्षेत्र में सी.सी. रोड व नाली निर्माण।
  8. रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अंतर्गत कोटा कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी में सी.सी. रोड व नाली निर्माण।
  9. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 अंतर्गत विकास नगर, प्रीतम नगर व अशोक नगर में पाईप लाईन विस्तार।
  10. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 अंतर्गत प्रीतम नगर, विकास नगर व अशोक नगर में रोड व नाली निर्माण।
  11. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 अंतर्गत अशोक नगर, प्रीतम नगर, प्रगति नगर में सी.सी. रोड व कवर्ड नाली निर्माण।
  12. बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.18 अन्तर्गत दुर्गा चौंक आंगनबाड़ी के पास,अशोक नगर (अण्डर ब्रिज के अन्तिम छोर पर) सी.सी. रोड निर्माण हेतु भूमि पूजन।
  13. माधव राव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत शिव मंदिर के पास शेड निर्माण।
  14. माधव राव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत गणेश नगर क्षेत्र व शिवम विहार कॉलोनी क्षेत्र में रोड व नाली निर्माण।
  15. माधव राव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत मंजीत ग्रीन सिटी के पीछे रोड व नाली निर्माण।
  16. माधव राव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत कल्चुरी समाज के पास मंजीत ग्रीन सिटी क्षेत्र में नाली निर्माण।
  17. माधव राव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत सत्यम विहार कॉलोनी खल्लारी मंदिर में नाली निर्माण।
  18. माधव राव सप्रे वार्ड क्र.69 अंतर्गत मेहर समाज सामुदायिक भवन निर्माण।
  19. रोहिणीपुरम् तालाब के पास विप्र भवन में अतिरिक्त निर्माण।
  20. पं. आर.डी. तिवारी स्कूल के पास, विप्र भवन आमापारा में सामुदयिक भवन निर्माण इत्यादि निर्माण विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का भूमि पूजन किया गया इस दौरान नगर निगम जोन के अधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हु।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!