उत्तर प्रदेशदेश

UP : शामली में पटाखा फैक्टरी में धमाका, कई मजदूरों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश न्यूज़ धमाका /// शामली के बुटराड़ा गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद राहत कार्य शुरू किया।

धमाका इतना जोरदार था कि कई मजदूरों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। जानकारी के अनुसार शामली के बुतराडा गांव में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट से आसपास का इलाका भी दहल उठा।

लोग फौरन मौके की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने विस्फोट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में पटाखे बनाते समय धमाका हुआ। हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शवों के टुकड़े उड़कर गिर गए।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!