छत्तीसगढरायपुर

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत जनता से रूबरू हो उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे है विधायक विकास उपाध्याय साथ मे वार्ड के वरिष्ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन भी मौजूद थे

संवाददाता :-  सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचकर उनकी मूलभूत समस्याओ का त्वरित निराकरण करने के लिए लगातार प्रयासरत है इसी कड़ी मे आज विधायक विकास उपाध्याय ने रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 का दौरा सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा अभियान के माध्यम से किया।

बरसात के मौसम मे अक्सर आमजनों को जलभराव व बिजली की समस्या से हो रही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसी पर ख़ास ध्यान देते हुए आज विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओ के निराकरण के लिए सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से वार्ड की जनता से रूबरू हुये और वार्ड की जनता की समस्याओ को सुनकर उसका त्वरित समाधान किया।

विधायक विकास उपाध्याय वार्ड क्रमांक 20 रामकृष्ण परमहंस वॉर्ड की जनता से रूबरू हुए, वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड के पार्षद श्रीकुमार मेनन, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे।
विधायक महोदय ने क्षेत्र की जनता की समस्याओ के बारे मे चर्चा की और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल निगम के अधिकारियो को निर्देशित किया ।

विधायक विकास उपाध्याय की लगातार कोशिश रहती है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचे उनसे रूबरू होकर उनकी समस्याओ का निराकरण करे, विधायक विकास उपाध्याय बेहद संजीदगी से अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को हो रही परेशानियों को दूर करने सदैव प्रयासरत रहते है। सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा को जनता का अपार समर्थन भी प्राप्त हो रहा है क्योकि इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र की जनता बड़े ही आसानी से अपने विधायक से रूबरू होकर अपनी अपनी समस्याओ का समाधान करवा रहे है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!