छत्तीसगढभिलाई

स्कूटी सवार दो लोग हुए सड़क हादसे का शिकार हादसे,पीछे बैठे व्यक्ति की मौत

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- नेहरू नगर चौक पर स्कूटी सवार दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में स्कूटी चालक तो बाल-बाल बच गया। लेकिन, पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि मृतक के शरीर के बीच से दो टुकड़े हो गए। घटना के समय चौक पर तैनात यातायात पुलिस के जवानों ने शव को चीरघर भिजवाया। सुपेला पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

तभी एक ट्रक क्रमांक एमपी-04 एचई 4452 ने उसे चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को जानकारी दी जिस समय ये हादसा हुआ। उस समय दुर्ग से रायपुर जाने वाली दिशा में यातायात का काफी दबाव था। यातायात पुलिस के सभी जवान वाहनों को निकलवाने में लगे थे।

इसी दौरान स्कूटी चालक कमल नारायण यादव ने लापरवाही पूर्वक चौक पार करने की कोशिश की और हादसे का शिकार हो गया। घटना में चालक तो बच गया। लेकिन, पीछे बैठा कल्याण साहू ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आने से उसके शरीर के बीच से दो टुकड़े हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी निवासी कल्याण साहू (50) के रूप में की गई है। वो अपने साथी ग्राम मातरोडीह उतई निवासी कमल नारायण यादव उर्फ के साथ स्कूटी से नेहरू नगर अंडरब्रिज से होकर चौक पार कर रहा था। स्कूटी को कमल नारायण यादव चला रहा था और कल्याण साहू पीछे बैठा हुआ था।

यातायात पुलिस ने ही हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के चीरघर भिजवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु किया। मृतक और चालक कमल नारायण यादव फेब्रीकेशन का काम करते थे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!