रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में 24 घंटे के अंदर दो मर्डर

रायपुर न्यूज़ धमाका /// दिवाली रात और फिर अगले दिन शुक्रवार की रात को दो अलग-अलग इलाकों में 24 घंटे के अंदर 2 लोगों की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की रात शहर के मठपारा इलाके में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक बदमाश ने एक युवक की जान ले ली। सरे आम मोहल्ले वालों की आंखों के सामने चाकू मारकर लोकेश साहू नाम के युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक का नाम शिबू बताया जा रहा है। पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया है।मठपारा के चौक से शुक्रवार की रात गौरी-गौरा विसर्जन के लिए मोहल्ले से लोग छोटी रैली निकालते हुए आगे बढ़ रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक शिबू नाम का युवक इस बीच आकर डांस करने लगा। उसने अपने दोनों हाथ में चाकू ले रखे थे। इन चाकुओं को लहराते हुए शिबू डांस कर रहा था। ग्रुप में मौजूद लोकेश ने शिबू को टोका। उसने कहा कि चाकू लेकर यहां न आए। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। शिबू ने दोनों हाथ में रखे चाकू से लोकेश पर हमला किया। उसके पेट में चाकू घुसा दिया, एक के बाद एक कई वार किए। घबराए लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। लोकेश वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

टिकरापारा इलाके में ही दिवाली की रात एक युवक हरीश ध्रुव की हत्या कर दी गई। चाकू के वार से युवक की जान ली गई। मृतक के दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी। मामले में टिकरापारा थाने की पुलिस ने बदमाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से बदमाश युवक फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है। जब वारदात हुई मोहल्ले में लोग दिवाली की पूजा के बाद चौराहे पर जमा थे। तभी दोनों युवकों में पैसों के लेन देन की बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था। अचानक बदमाश वासू तांडी ने चाकू से हमलाकर अपने ही दोस्त की हत्या की थी आरोपी फरार है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!