
मुंबई न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने क्रूज ड्रग्स मामले में मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को जांच से हटा दिया गया है. इस मामले की जांच अब एक विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा. केवल क्रूड ड्रग्स मामला ही नहीं बल्कि मुंबई जोनल यूनिट से अन्य पांच और मामले लेकर जांच करेगी.क्रूज ड्रग्स मामले में अभी तक वानखेड़े ही जांच का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी निदेशालय ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि एनसीबी मुख्यालय की संचालन शाखा के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. आर्यन समेत कुल छह मामलों की जांच अब दिल्ली की यह नई टीम करेगी. एनसीबी के महानिदेशक द्वारा यह फैसला लिया गया है.बयान में कहा गया है कि एनसीबी की नई टीम मुंबई जोनल यूनिट से कुल छह मामलों को अपने हाथ में लेगी, जिनके राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव हैं, ताकि मामलों के संबंध में सभी आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा सके




