छतीसगढ़दुर्ग

भिलाई में ठगी के शिकार हुए दो बुजुर्ग, बिना ओटीपी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में सायबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भिलाई में एक ही पैटर्न पर जामुल और सुपेला थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बुजुगों के साथ साइबर ठगी की गई है, जिसमें बिना ओटीपी के ही ठगों ने खाते से पैसे निकाले है। दोनों प्रकरण में प्रार्थी एसबीआई बैंक का योनो एप अपडेट कर रहे थे। इस बीच एप का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उन्हें अनजान नंबर से कॉल किया गया और वाट्सएप नंबर पर क्लोन लिंक भेजकर दोनों के खाते से कुल 4.70 लाख रुपए निकाल लिए। जामुल थाना और सुपेला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है।

भिलाई के नेहरू नगर पश्चिम निवासी राजेश कुमार पांडेय का सेक्टर-4 स्थित एसबीआई में सेविंग अकाउंट है। 26 जून की सुबह उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह योनो एप से बोल रहा है। नया एप आया है, जो डाउनलोड हो जाएगा। उसने एप का लिंक भेजा। डिटेल भरते ही कॉल करने वाले ने ओटीपी बताने कहा। बुजुर्ग ने शंका होने पर मोबाइल बंद कर दिया और बैंक में जानकारी लेने पहुंचा।

इस बीच बिना उसके ओटीपी बताए खाते से 1.90 लाख रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। इसी तरह जामुल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड निवासी माइंस के रिटायर मैनेजर रमाशंकर पांडेय (85 वर्ष) के एसबीआई के खाते से 2.80 लाख रुपए ठगों ने ट्रांसफर कर लिए।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!