छतीसगढ़सूरजपुर

रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, ACB ने 25 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के बाबू को पकड़ा, मचा हड़कंप…

CG ACB News: रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, ACB ने 25 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के बाबू को पकड़ा, मचा हड़कंप...

सूरजपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार एसीबी-इओडब्ल्यू की टीम कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसीबी की टीम ने सूरजपुर में तहसीलदार के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। किसान से बाबू 25 हजार की रिश्वत ले रहा था। आरोपी बाबू का नाम जुगेशवर राजवाड़े है

जानकारी के मुताबिक, घटना सूरजपुर जिले की है। तहसील कार्यालय सूरजपुर में बाबू जुगेशवर राजवाड़े पदस्थ है। पीड़ित किसान ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसील कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ बाबू के द्वारा भूमि नामांतरण के नाम पर 25 हजार की मांग की जा रही है।

इस शिकायत की एसीबी ने जांच कराई। जांच में सही पाये जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। आज बाबू को पीड़ित किसान से 25 हजार लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। बाबू के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!