धमतरीछत्तीसगढ

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत , 2 की मौत

धमतरी न्यूज़ धमाका ///  नेशनल हाईवे में डांडेसरा मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक के ड्राइवरों की मौत हो गई. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका धमतरी के एक अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक डाही निवासी 45 साल के यशवंत देवांगन अपनी पत्नी मधु देवांगन के साथ बाइक में कुरूद की ओर से घर वापस लौट रहे थे.

विपरीत दिशा से ग्राम हंकारा निवासी 23 साल के चोवा राम साहू भी कुरुद की ओर जा रहा था. तभी डांडेसरा मोड़ के पास दोनों बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई.

हादसे में यशवंत और चोवा राम को गंभीर चोट आई थी, जिसे रक्तदान एंबुलेंस से धमतरी डीसीएच अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, मधु देवांगन को एंबुलेंस से कुरुद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया.

हालत गंभीर होने के कारण वहां से फिर उसे मसीही अस्पताल रेफर किया गया है. जहां इलाज जारी है. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग स्टाफ के साथ मसीही अस्पताल पहुंचे. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!