सूरजपुरछत्तीसगढ

सूरजपुर : चिटफंड कंपनी के दो आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में एक चिटफंड कंपनी के दो लोगो को पुलिस ने मुंबई और धमतरी से गिरफ्तार किया है।

बीते माह एक पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।जिसमे उसने बताया था कि ई टी पी एस ब्राइट कॉम इको सॉफ्ट कम्पनी में उसने पैसा निवेश किया था। लेकिन कुछ दिन बाद कम्पनी ऑफ लाइन हो गया। ऐसे में पुलिस से शिकायत के बाद कम्पनी के डायरेक्टर समेत दो आरोपी को जिनमे से एक मुंबई से उमेश गायकवाड़ और धमतरी से बृजेश यादव को गिरफ्तार कर सुरजपुर लेकर आया गया है।

पूछताछ में पता चला कि सुरजपुर जिले के 192 लोगो से दस लाख रुपए का निवेश कराकर धोखाधड़ी किया गया है। जहा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ऑडी कार, मोबाइल समेत लगभग 17 लाख के सामान बरामद किए है। वही छत्तीसगढ़ राज्य में करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी की भी पूछताछ में पता चला है कि ऐसे में फिलहाल पुलिस आरोपियों से कई पहलू पर जांच व पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!