
रायपुर न्यूज़ धमाका /// नंदकुमार बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते. उन्होंने आगे कहा कि- मैंने उनसे कहा था कि आप सांसद बन जाइए और आराम से रहिए. बाबा मुख्यमंत्री बने और चुनाव लड़े तो एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे. दूसरी ओर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के सवाल के जवाब में कहा कि जो एक बार मुख्यमंत्री बन जाता है, वही रहता है.

