जगदलपुरछत्तीसगढ

ट्रक पलटी 6 मजदूर चावल में दबे , 3 की मौत , 4 घायल

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// छिंदगढ़ के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार को टक्कर मारते हुए ट्रक पलटा गया। इससे ट्रक में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार और तीन मजूदर कुल 4 घायल हो गए। सभी मजदूर बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार चावल की बोरियों से लदा ट्रक मंगलवार सुबह छिंदगढ़ से सुकमा आ रहा था।

छिंदगढ़ के आउटर में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया। मजदूर चावल की बोरियों से लदे ट्रक पर लापरवाही पूर्वक बैठे थे। ट्रक पलटने के बाद 6 मजदूर चावल की बोरियों के नीचे दब गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!