
कोरबा न्यूज़ धमाका /// बुधवार को जिला न्यायालय की छत पर आत्महत्या की नियत से चढ़ गई थी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला कुटुंब न्यायालय पहुंची थी.इस दौरान कुछ ऐसी बात हुई कि वह आत्महत्या की नियत से न्यायालय के छत पर चली गई. छत से नीचे कूदने को आतुर महिला को पहले पुलिस और अधिवक्ताओं ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा. इस बीच अधिवक्ता संघ अध्यक्ष छत पर पहुंच गए और सूझबूझ के साथ महिला की जान बचाई.



